CG Box News Blog Chhattisgarh CG CRIME NEWS : सूरजपुर में पति ने नशे में उतारा पत्नी को मौत के घाट, हत्या के बाद सो गया – सुबह होश उड़ गए
Chhattisgarh crime

CG CRIME NEWS : सूरजपुर में पति ने नशे में उतारा पत्नी को मौत के घाट, हत्या के बाद सो गया – सुबह होश उड़ गए

CG CRIME NEWS

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लाछा गांव की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतिका रानिया शराब पीने की आदी थी और पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार रात दोनों ने शराब पी, जिसके बाद कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में पति ने पास पड़ी टांगी की बेंत से पत्नी के सिर और पेट पर कई वार कर दिए। हमला करने के बाद आरोपी वहीं सो गया।

सुबह जब उसका नशा उतरा तो पत्नी की लाश देखकर उसके होश उड़ गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त टांगी जब्त कर ली। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version