CG Box News Blog Chhattisgarh CG News : आखिर क्यों पैदल निकल पड़े जनपद सदस्य? मां बंजारी धाम और स्कूल को बचाने तिल्दा तक पहुंची अनोखी पदयात्रा
Chhattisgarh Other

CG News : आखिर क्यों पैदल निकल पड़े जनपद सदस्य? मां बंजारी धाम और स्कूल को बचाने तिल्दा तक पहुंची अनोखी पदयात्रा

CG News

तिल्दा। मां बंजारी धाम पर्यटक स्थल और शासकीय स्कूल परिसर के संरक्षण की मांग को लेकर जनपद सदस्य प्रकाश सगरवंशी ने बुधवार को अनोखी पदयात्रा निकाली। उन्होंने ग्राम पंचायत मढ़ी स्थित शासकीय स्कूल के मुख्य द्वार से पैदल यात्रा शुरू कर तिल्दा पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

शासकीय स्कूल परिसर
शासकीय स्कूल परिसर

पदयात्रा का उद्देश्य मां बंजारी धाम और स्कूल परिसर को सुरक्षित रखने तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक धरोहरों के संरक्षण की मांग को प्रशासन तक पहुंचाना था। प्रकाश सगरवंशी ने कहा कि मां बंजारी धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जबकि स्कूल बच्चों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण संस्थान है। इन दोनों स्थलों की सुरक्षा और विकास के लिए प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

CG News
CG News

ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्राम पंचायत सोनतरा के सरपंच समीर वर्मा, गेतरा प्रतिनिधि शेखर वर्मा, रायखेड़ा के सरपंच दिनेश वर्मा सहित अल्दा, देवरी और आसपास के गांवों के कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की कि मां बंजारी धाम पर्यटक स्थल और शासकीय स्कूल के संरक्षण के लिए जल्द उचित कार्रवाई की जाए।

Exit mobile version