CG Box News Blog Breaking news CG News : सक्ती में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा! 1 लाख लेते रंगे हाथों पकड़े गए CEO, बाबू और भृत्य, ACB की 51वीं ट्रैप कार्रवाई
Breaking news Chhattisgarh

CG News : सक्ती में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा! 1 लाख लेते रंगे हाथों पकड़े गए CEO, बाबू और भृत्य, ACB की 51वीं ट्रैप कार्रवाई

CG News

सक्ती | सक्ती जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत सक्ती के सीईओ निखिल कश्यप, सहायक ग्रेड-3 अविनाश ठाकुर और भृत्य लच्छन भानु को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मामला प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत स्वीकृत 12 लाख रुपये की शेष राशि का चेक जारी करने से जुड़ा है। शिकायतकर्ता अरुण कुमार भारद्वाज ने एसीबी से शिकायत की थी कि चेक जारी करने के बदले 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

CG News
CG News

15 जून 2026 को शिकायतकर्ता ने जनपद पंचायत कार्यालय में 1 लाख रुपये की रिश्वत राशि भृत्य लच्छन भानु को सौंपी। जैसे ही रकम का लेन-देन हुआ, एसीबी टीम ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया और रिश्वत की राशि बरामद कर ली।

एसीबी ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पिछले दो वर्षों में एसीबी बिलासपुर की 51वीं सफल ट्रैप कार्रवाई बताई जा रही है।

Exit mobile version