CG Box News Blog Chhattisgarh CG CRIME NEWS : युवक की चाकू मारकर हत्या, सतनामी समाज में आक्रोश
Chhattisgarh crime

CG CRIME NEWS : युवक की चाकू मारकर हत्या, सतनामी समाज में आक्रोश

CG CRIME NEWS

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। यहां सतनामी समाज से जुड़े युवक टार्जन गायकवाड़ (23 वर्ष), निवासी ग्राम लालपुर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से समाज में गहरा आक्रोश फैल गया और लोगों ने नवागढ़ थाने का घेराव कर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार हत्या की वजह सोशल मीडिया विवाद बताई जा रही है। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर समाज को अपमानित करने वाली पोस्ट को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी।

हत्या का आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है, जो पास के गांव हरदी का रहने वाला है। घटना के बाद मृतक के परिजनों और सतनामी समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version