CG Box News Blog Breaking news Breaking News : पत्नी के मायके जाने के बाद टूटा परिवार! पिता ने दो मासूम बच्चों संग खाया जहर, तीन मौतों से सनसनी
Breaking news Chhattisgarh

Breaking News : पत्नी के मायके जाने के बाद टूटा परिवार! पिता ने दो मासूम बच्चों संग खाया जहर, तीन मौतों से सनसनी

Breaking News

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नैला चौकी क्षेत्र में एक पिता और उसके दो मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में जहर सेवन की बात सामने आ रही है।

Breaking News
Breaking News

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान रमेश कुमार पटेल (35 वर्ष), आदर्श पटेल (3 वर्ष) और अभिनव पटेल (2 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमेश कुमार पटेल का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। करीब एक सप्ताह पहले पत्नी मायके चली गई थी। मंगलवार को रमेश पत्नी को वापस लाने गया था, लेकिन उसके लौटने से इनकार करने पर वह अकेले घर वापस आ गया।

( शव )

बुधवार को घर के अंदर तीनों के शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए CSP योगिताबाली खापर्डे ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच की जा रही है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Exit mobile version