CG Box News Blog Breaking news CG News : छात्र की संदिग्ध मौत से उबला सक्ती, NH-49 जाम, हंगामे के बाद नौकरी-मुआवजा का वादा
Breaking news Chhattisgarh

CG News : छात्र की संदिग्ध मौत से उबला सक्ती, NH-49 जाम, हंगामे के बाद नौकरी-मुआवजा का वादा

CG News

सक्ती | सक्ती जिले में बीए फाइनल के छात्र बलदेव गोंड की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद कॉलेज के छात्रों और परिजनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्र शव को NH-49 पर रखकर बैठ गए और कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना भी मौके पर पहुंची और नारेबाजी करते हुए मुआवजे और कार्रवाई की मांग की।

CG News
CG News

घटना के बाद कलेक्टर कार्यालय के पास मुख्य मार्ग घंटों बंद रहा। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कॉलेज प्रबंधन ने परिजनों को 1 लाख रुपये की सहायता, शासन की ओर से 25 हजार रुपये और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और NH-49 खुलवाया गया।

CG News
Exit mobile version