सरगुजा | सरगुजा में मानव तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपियों ने दो युवतियों को मोटी सैलरी का झांसा देकर उज्जैन ले जाकर बेच दिया। उज्जैन पुलिस ने एक युवती को घर में बंधक बनाकर रखने की जानकारी मिलने पर छुड़ाया और परिजनों को सौंप दिया। दूसरी युवती को कथित तौर पर ढाई लाख रुपए में बेचकर खरीदार से शादी कराने का आरोप है, जिसकी तलाश जारी है। अंबिकापुर से ट्रेन के जरिए ले जाए गए इस तस्करी गैंग के खिलाफ पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
Crime News : सरगुजा की दो युवतियाँ उज्जैन में बेची गईं: एक बरामद, दूसरी अब भी लापता

Crime News
