CG Box News Blog Breaking news Naxal News : जंगल में बड़ा ब्लास्ट टला, सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के तीन IED समय रहते उड़ाए!
Breaking news Chhattisgarh

Naxal News : जंगल में बड़ा ब्लास्ट टला, सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के तीन IED समय रहते उड़ाए!

Naxal News

Naxal News

नारायणपुर | नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर क्षेत्र में नक्सलियों की एक बड़ी योजना को सुरक्षा बलों ने समय रहते विफल कर दिया। माड़ीन नदी किनारे पदबेड़ा पगडंडी मार्ग पर संयुक्त टीम को तीन शक्तिशाली IED छिपे मिले, जिन्हें पुलिस दल को निशाना बनाने के लिए प्लांट किया गया था। सूचना प्राप्त होते ही ओरछा स्थित ITBP की 29वीं बटालियन, नारायणपुर BDS टीम, छोटेडोंगर थाने का स्टाफ और ITBP डॉग स्क्वॉड तुरंत मौके पर पहुंचा। क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्चिंग की गई और सभी IED को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया। समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद आसपास के इलाकों में सुरक्षा और सर्च ऑपरेशन और अधिक कड़ा कर दिया गया है।

Exit mobile version