CG Box News Blog Breaking news Naxal News : गंगालूर में भीषण मुठभेड़, छह नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, मुठभेड़ जारी
Breaking news Chhattisgarh

Naxal News : गंगालूर में भीषण मुठभेड़, छह नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, मुठभेड़ जारी

Naxal News

बीजापुर | बीजापुर के गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ जारी है। ऑपरेशन के दौरान जवानों ने अब तक छह नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में एक डीआरजी जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है।

Naxal News
Naxal News

दंतेवाड़ा रेंज के डीआईजी कमलोचन कश्यप ने पुष्टि की कि पिछले दो घंटों से एन्काउंटर लगातार जारी है। छह माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं और इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की घेराबंदी की गई है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि जंगल क्षेत्र में अभी भी भारी फोर्स की तैनाती के साथ मुठभेड़ चल रही है।

Exit mobile version