CG Box News Blog Chhattisgarh Chhattisgarh Crime News: ग्रामीण की हत्या, पुरानी रंजिश में डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
Chhattisgarh crime

Chhattisgarh Crime News: ग्रामीण की हत्या, पुरानी रंजिश में डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव

Chhattisgarh Crime News

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में 48 वर्षीय ग्रामीण गाडाराम राठिया की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Chhattisgarh Crime News
Chhattisgarh Crime News

मिली जानकारी के अनुसार, गाडाराम राठिया और आरोपी मधुसूदन राठिया के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। 31 अगस्त की रात गांव के ही बसत राम राठिया के घर पर दोनों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मधुसूदन राठिया ने गुस्से में आकर डंडे से गाडाराम राठिया के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

गंभीर रूप से घायल गाडाराम को परिजन तुरंत लैलूंगा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे मिथुन राठिया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मधुसूदन राठिया के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस वारदात के बाद मोहनपुर गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

Exit mobile version