CG Box News Blog Chhattisgarh Chhattisgarh Naxal News: सुकमा में नक्सलियों का आतंक, दो ग्रामीणों की गला रेतकर हत्या, दो गंभीर घायल
Chhattisgarh crime

Chhattisgarh Naxal News: सुकमा में नक्सलियों का आतंक, दो ग्रामीणों की गला रेतकर हत्या, दो गंभीर घायल

Chhattisgarh Naxal News

Chhattisgarh Naxal News

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा गांव में नक्सलियों ने देर रात हमला कर दिया। पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं, दो अन्य ग्रामीणों को बेरहमी से पीटा गया, जिनकी हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों को लंबे समय से इन ग्रामीणों पर पुलिस को सूचना देने का शक था। इसी शक के चलते नक्सलियों ने गांव में घुसकर यह निर्मम वारदात अंजाम दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं।

पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली, बल मौके पर रवाना कर दिया गया। हालांकि इलाके में नक्सली गतिविधियां अधिक होने के कारण घटनास्थल तक पहुंचने में सुरक्षा बलों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही नक्सली वारदातों ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Exit mobile version