CG Box News Blog Chhattisgarh CRIME NEWS : राजधानी रायपुर में नहर में मिली नाबालिग की लाश, इलाके में हड़कंप – आत्महत्या या हत्या? जांच में जुटी पुलिस
Chhattisgarh crime

CRIME NEWS : राजधानी रायपुर में नहर में मिली नाबालिग की लाश, इलाके में हड़कंप – आत्महत्या या हत्या? जांच में जुटी पुलिस

CRIME NEWS

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जुलुम गांव के पास नहर में एक नाबालिग लड़की का शव तैरता हुआ मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मुजगहन थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा की कार्यवाही पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

CRIME NEWS
CRIME NEWS

प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान 17 साल 7 महीने की प्रिया साहू के रूप में हुई है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या का।

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और हर एंगल से मामले को खंगाला जा रहा है। जरुरत पड़ने पर साइंटिफिक टीम की भी मदद ली जाएगी। इस घटना से गांव और आसपास के इलाके में डर का माहौल है।

Exit mobile version