CG Box News Blog Chhattisgarh Congress allegations: भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का कांग्रेस पर बड़ा हमला – “यह राजनीतिक षड़यंत्र है, हर कानूनी लड़ाई लड़ूंगा”
Chhattisgarh Politics

Congress allegations: भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का कांग्रेस पर बड़ा हमला – “यह राजनीतिक षड़यंत्र है, हर कानूनी लड़ाई लड़ूंगा”

Congress allegations

Congress allegations

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने अपने ऊपर लगाए गए कथित संबंधों के आरोपों को कांग्रेस का राजनीतिक षड़यंत्र बताया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में वे हर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे, एफआईआर भी दर्ज कराएंगे और न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

राहुल टिकरिहा ने प्रेस वार्ता कर आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि यह मामला वर्ष 2022 का है और इस पर 2023 में कोर्ट का फैसला आ चुका है। कोर्ट ने उन्हें क्लीन चिट दी थी और आरोपों को भ्रामक बताया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आरोप लगाने वाला व्यक्ति उनके परिवार का हिस्सा नहीं है।

भाजयुमो अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह केवल राजनीतिक बदले की कार्रवाई है। उन्होंने बताया कि लोगों के मुद्दे उठाने और कांग्रेस सरकार का विरोध करने पर उनके खिलाफ 14 एफआईआर दर्ज की गईं और 5 बार जेल भी भेजा गया। टिकरिहा ने कहा कि वह जनता के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।

Exit mobile version