CG Box News Blog Breaking news Chhattisgarh: कोईमेंटा जंगल से नक्सल डंप बरामद, हथियार और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा मिला
Breaking news Chhattisgarh

Chhattisgarh: कोईमेंटा जंगल से नक्सल डंप बरामद, हथियार और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा मिला

Chhattisgarh

Chhattisgarh

सुकमा। सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने कोईमेंटा पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों का खुफिया डंप बरामद किया है। इसमें भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और लोहे की सामग्री मिली है।

सूत्रों के अनुसार, 23 अगस्त को नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद 203 कोबरा बटालियन, 241 बस्तर बटालियन सीआरपीएफ और जिला बल की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली। तलाशी के दौरान कोईमेंटा जंगल में छिपाए गए कंट्रीमेड हथियार और अन्य नक्सली सामग्री जब्त की गई।

बरामद सामग्री

जवानों को नक्सली डंप से कंट्रीमेड रायफल, बीजीएल लांचर और उसका बैरल, यूएवी नेत्रा का टूटा प्रोपेलर, इलेक्ट्रिक वेल्डिंग उपकरण, बैंच वाइस, स्टील पाइप और बड़ी मात्रा में लोहे के क्लैंप व पोल एंगलर मिले। इसके अलावा ग्राउंड सपोर्टर, काला वर्दी, एम्युनेशन पाउच, टूटी हुई इन्वर्टर बैटरी और इलेक्ट्रिक वायर भी जब्त किए गए।

सुरक्षाबलों का कहना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हुई है।

Exit mobile version