CG Box News Blog Breaking news Chhattisgarh congress: छत्तीसगढ़ में फर्जी एनकाउंटर का आरोप, कांग्रेस बोली- अभय नेताम नक्सली नहीं था
Breaking news Chhattisgarh

Chhattisgarh congress: छत्तीसगढ़ में फर्जी एनकाउंटर का आरोप, कांग्रेस बोली- अभय नेताम नक्सली नहीं था

Chhattisgarh Congress

Chhattisgarh Congress

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने नारायणपुर एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए बड़ा आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अभय नेताम नक्सली नहीं था, बल्कि चिड़िया मारने गया था। इसके बावजूद उसे गोली मार दी गई। बैज ने सवाल उठाया कि आखिर इस फर्जी मुठभेड़ के लिए जिम्मेदार कौन है और सरकार व गृहमंत्री अब तक चुप क्यों हैं?

दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस इस मामले में चुप नहीं बैठेगी और आदिवासी संगठनों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने बताया कि पीसीसी ने मोहन मरकाम के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की है। यदि सरकार ने दोषियों पर कार्रवाई नहीं की तो प्रदेशभर में आंदोलन होगा।

इसी दौरान बैज ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयुक्त बीजेपी नेताओं की भाषा बोलते नजर आए। कांग्रेस ने उनकी बर्खास्तगी की मांग करते हुए कहा कि तभी निष्पक्ष चुनाव संभव हो पाएंगे।

Exit mobile version