CG Box News Blog Chhattisgarh CG NEWS : फिल्म “RJ बस्तर” का भव्य मुहूर्त रायपुर में संपन्न, बस्तर की संस्कृति और सपनों की कहानी बड़े परदे पर
Chhattisgarh Entertainment news

CG NEWS : फिल्म “RJ बस्तर” का भव्य मुहूर्त रायपुर में संपन्न, बस्तर की संस्कृति और सपनों की कहानी बड़े परदे पर

CG NEWS

रायपुर। छत्तीसगढ़ की संस्कृति, समाज और नई सोच को बड़े परदे पर उतारने जा रही फिल्म “RJ बस्तर – Follow the Sound of Your Dreams” का भव्य मुहूर्त राजधानी रायपुर स्थित होटल कोर्टयार्ड मेरियट में 27 अगस्त 2025 को संपन्न हुआ।

CG NEWS
CG NEWS

यह फिल्म PKS Production के बैनर तले बन रही है। निर्माता पवन कुमार सिंह और निर्देशक मनीष मानिकपुरी हैं, जिन्होंने ‘आलाप’, ‘मार डारे मया म’ और ‘गुईयाँ’ जैसी सफल फिल्में दी हैं।

फिल्म की कहानी बस्तर के गांव में रहने वाली लड़की गोमती पर आधारित है, जिसके सपने उसे हरे-भरे जंगलों से निकालकर तेजी से विकसित हो रहे रायपुर शहर तक ले आते हैं। यह सिर्फ एक मनोरंजक फिल्म नहीं बल्कि समाज को प्रेरित करने वाला सशक्त संदेश भी पेश करेगी।

प्रमुख कलाकारों में नेहा साहू, पंचायत फेम चंदन राय, चित्राशी रावत (चक दे इंडिया फेम), हर्ष राजपूत (नज़र सीरियल), पुष्पेंद्र सिंह, संजय महानंद और सुनील तिवारी शामिल हैं।

फिल्म का छायांकन गौरव सदोरिया, संगीत सौरभ महतो, गीत देवेश तिवारी, जबकि पटकथा व संवाद मनीष मानिकपुरी और राजीव सराफ ने लिखे हैं। क्रिएटिव प्रोड्यूसर पूनम सिंह और कार्यकारी निर्माता स्वाति मानिकपुरी हैं।

निर्माता पवन कुमार सिंह के मुताबिक, इस फिल्म का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की विविधता और भावनाओं को परदे पर लाना है। वहीं निर्देशक मनीष मानिकपुरी का कहना है कि “RJ बस्तर” समाज को नई दिशा देने वाला संदेश लेकर आएगी।

मुहूर्त समारोह में फ़िल्म जगत से जुड़े कई नामी हस्तियां, पत्रकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version