CG Box News Blog Chhattisgarh CG mansoon : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे झमाझम बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Chhattisgarh weather

CG mansoon : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे झमाझम बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG mansoon

CG mansoon

रायपुर । बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र और ओडिशा तट पर बने सिस्टम के चलते छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के दक्षिण और मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा देखने को मिल सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 28 और 29 अगस्त को गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश अधिकांश जिलों में होगी। वहीं, बस्तर और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया गया है।

बस्तर संभाग में रिकॉर्ड वर्षा
पिछले 24 घंटों में बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी वर्षा हुई है। सुकमा में 210 मिमी, बास्तानार में 200 मिमी, लोहांडीगुड़ा में 190 मिमी, दरभा में 170 मिमी और गीदम व कोंटा में 160-160 मिमी बारिश दर्ज की गई। दुर्ग संभाग में भी कई जगहों पर तेज बारिश हुई।

तापमान में उतार-चढ़ाव
बिलासपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम 32.9 और न्यूनतम 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में रायपुर सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

सक्रिय सिस्टम
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र ऊपरी हवा के चक्रवाती घेराव के साथ 7.6 किलोमीटर की ऊँचाई तक सक्रिय है। मानसून द्रोणिका भी इस सिस्टम से जुड़ी हुई है, जिसके कारण प्रदेशभर में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है।

Exit mobile version