CG Box News Blog Chhattisgarh Teacher recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया तेज़, लोक शिक्षण संचालनालय ने भेजा संशोधित प्रस्ताव
Chhattisgarh

Teacher recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया तेज़, लोक शिक्षण संचालनालय ने भेजा संशोधित प्रस्ताव

Teacher recruitment 2025

Teacher recruitment 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने स्कूल शिक्षा सचिव को संशोधित भर्ती प्रस्ताव भेजा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा घोषित इस बड़ी भर्ती के तहत अब विभाग द्वारा अंतिम मंजूरी मिलने के बाद नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

प्रस्तावित पदों में 2000 सहायक शिक्षक, 200 सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला), 1500 शिक्षक (कला, कृषि, अंग्रेजी, संस्कृति), और 300 खेल व योग शिक्षक शामिल हैं। इसके अलावा, 1000 व्याख्याता पद भी प्रस्ताव में सम्मिलित हैं, जिनमें अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, वाणिज्य, संस्कृत, कंप्यूटर और कला समूह विषय शामिल हैं।

यह भर्ती छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र में रोजगार के बड़े अवसर प्रदान करेगी। राज्य सरकार की मंजूरी मिलते ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Exit mobile version