CG Box News Blog Breaking news CG NEWS : छह माह बाद खुलासा, जहरीली शराब से हुई लोफंदी गांव में 7 ग्रामीणों की मौत
Breaking news Chhattisgarh

CG NEWS : छह माह बाद खुलासा, जहरीली शराब से हुई लोफंदी गांव में 7 ग्रामीणों की मौत

CG NEWS

CG NEWS

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव में फरवरी माह में हुई रहस्यमयी मौतों का राज आखिरकार सामने आ गया है। एफएसएल जांच रिपोर्ट ने साफ किया है कि ग्रामीणों की मौत जहरीली महुआ शराब पीने से हुई थी। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मृत शराब कोचिए की पत्नी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

दरअसल, फरवरी माह में लोफंदी गांव में लगातार मौतों से हड़कंप मच गया था। 5 फरवरी को एक ग्रामीण की मौत हुई, अगले दिन दो और लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 7 फरवरी को चार मौतों ने पूरे गांव को दहला दिया। इस दौरान 4 अन्य लोग गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराए गए थे।

ग्रामीणों ने शुरुआत से ही जहरीली शराब को मौत की वजह बताया था, लेकिन प्रशासन ने शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग को जिम्मेदार ठहराया था। अधिकारियों ने दावा किया था कि मृतक शादी समारोह और तालाब से लाई गई मछली खाने के बाद बीमार हुए थे। हालांकि अब एफएसएल रिपोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि मौतें जहरीली शराब पीने से ही हुई थीं।

Exit mobile version