CG Box News Blog Breaking news Cyber crime : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल अकाउंट धारक 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ठगी रकम जब्त
Breaking news Chhattisgarh

Cyber crime : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल अकाउंट धारक 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ठगी रकम जब्त

Cyber crime

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में साइबर क्राइम के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों ने अपने बैंक खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी की रकम ट्रांसफर और जमा करने के लिए किया था। इन खातों में 99,700 रुपये, 4,36,200 रुपये और 98,000 रुपये की ठगी की राशि जमा की गई थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 26 सितंबर को समन्वय पोर्टल से जानकारी मिलने पर एसीसीयू और सुपेला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा।

पहले मामले में, गनेश्वर दास मानिकपुरी (25 वर्ष), निवासी कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी सुपेला ने बैंक ऑफ इंडिया शाखा सुपेला में खाता खोलकर ठगी से प्राप्त 99,700 रुपये जमा किए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

दूसरे मामले में, अमनदीप सिंह (19 वर्ष), निवासी जवाहर नगर के खाते में ठगी से प्राप्त 4,36,200 रुपये पाए गए। उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

तीसरे मामले में, विवेक अवचट (24 वर्ष), निवासी नेहरू भवन सुपेला के खाते में 98,000 रुपये ठगी की रकम जमा की गई थी। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर ठगी और म्यूल अकाउंट से जुड़े मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। लगातार चल रहे अभियान के तहत इस तरह की कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Exit mobile version