CG Box News Blog Breaking news Chhattisgarh Naxal operation : सुरक्षा बलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया, छिंदखड़क जंगल में रुक-रुककर जारी फायरिंग
Breaking news Chhattisgarh

Chhattisgarh Naxal operation : सुरक्षा बलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया, छिंदखड़क जंगल में रुक-रुककर जारी फायरिंग

Chhattisgarh Naxal operation

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर छिंदखड़क जंगल में सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस घटना की पुष्टि कांकेर एसपी आई. कल्याण एलिसेला ने की है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह पुलिस बल सर्चिंग पर निकला था। इसी दौरान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके बाद जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग जारी है।

अभी तक 3 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि मुठभेड़ में और भी नक्सली हताहत हो सकते हैं। इलाके में जवानों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।

Exit mobile version