रायपुर। राजधानी रायपुर में ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक (Navya Malik) की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ड्रग्स नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कस रही है। इसी बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर वसूली करने वाले शातिर आरोपी आशीष घोष उर्फ आशीष शर्मा को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने होटल कारोबारी से छोटे भाई का ड्रग्स सम्बन्धी मामला रफा-दफा करने के लिए 5 लाख रुपए की मांग की थी। आरोपी के कब्जे से EOW का फर्जी आईडी कार्ड, पुलिस सायरन लगी कार और गंज थाना प्रभारी का फर्जी हस्ताक्षर बरामद हुआ है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आशीष घोष ASI, आरक्षक और महिला आरक्षकों को भी ब्लैकमेल करता था। उस पर 30 लाख रुपए तक की वसूली करने का आरोप है। फिलहाल आरोपी से क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जा सकता है।

