CG Box News Blog Breaking news CG NEWS : बिलासपुर में ED का बड़ा छापा, रहेजा और सुल्तानिया ग्रुप के ठिकानों पर दबिश
Breaking news Chhattisgarh

CG NEWS : बिलासपुर में ED का बड़ा छापा, रहेजा और सुल्तानिया ग्रुप के ठिकानों पर दबिश

CG NEWS

CG NEWS

रायपुर । छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। रायपुर और बिलासपुर के प्रमुख कारोबारी समूहों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि यह दबिश आर्थिक गड़बड़ियों और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच के सिलसिले में डाली गई है।

रायपुर में रहेजा ग्रुप पर छापा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के जवाहर मार्केट स्थित संजय रहेजा के घर और ऑफिस पर ED ने छापेमारी की। टीम ने ठिकानों पर दस्तावेज और डिजिटल डेटा की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर में सुल्तानिया ग्रुप और मीनाक्षी सेल्स पर दबिश
इसी क्रम में बिलासपुर के क्रांति नगर में स्थित सुल्तानिया ग्रुप और मीनाक्षी सेल्स के परिसरों पर भी ईडी की कार्रवाई हुई। टीम ने यहां से भी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डाटा खंगालना शुरू कर दिया है।

आधिकारिक बयान का इंतजार
छापेमारी अभी जारी है और किसी अधिकारी की तरफ से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि मामला हवाला और बड़े आर्थिक घोटाले से जुड़ा हो सकता है।

Exit mobile version