CG Box News Blog Breaking news CG NEWS : आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे किसान की मौत, पत्नी गंभीर रूप से झुलसी
Breaking news Chhattisgarh

CG NEWS : आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे किसान की मौत, पत्नी गंभीर रूप से झुलसी

CG NEWS

CG NEWS

रायपुर । तखतपुर ब्लॉक के भथरी गांव में शुक्रवार को आसमान से मौत बरसी। खेत में काम कर रहे दंपती पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई।

खेत में काम करते समय टूटा कहर

ग्रामीणों के मुताबिक, दंपती रोज की तरह खेत में काम कर रहा था। अचानक मौसम बदला और तेज गरज-चमक के साथ गिरी बिजली ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

महिला का इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को नाजुक बताया है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव में मातम, प्रशासन से मुआवजे की मांग

गांव में इस दर्दनाक हादसे के बाद मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Exit mobile version