रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार का दिन सनसनीखेज वारदातों से भरा रहा। राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में अलग-अलग स्थानों से बोरी में भरे हुए शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच में जुटी हुई है।
रायपुर में युवक का शव मिला बोरी में

रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बोरी में एक युवक का शव बरामद किया गया। शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।
बिलासपुर में महिला की लाश नदी किनारे मिली
बिलासपुर जिले के शिवटिकरी गांव में नदी किनारे बोरी में बंद महिला का शव मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मृतका की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।