रायपुर। अमेटी यूनिवर्सिटी की लॉ की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने वीडियो वायरल होने और निष्कासन के बाद आत्महत्या कर ली। दो दिन पहले छात्रा को गर्ल्स हॉस्टल में एक युवक के साथ पकड़ा गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद यूनिवर्सिटी ने दोनों छात्रों को निष्कासित कर घर भेज दिया। जगदलपुर पहुंचने के बाद छात्रा ने बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी।
सुसाइड नोट में लिखा परिवार के नाम संदेश
छात्रा ने अपने अंतिम पत्र में लिखा – “पापा-मम्मी, आप मेरी पढ़ाई के लिए मेहनत और पैसे खर्च कर रहे हैं, लेकिन मैं आपकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई।”
हॉस्टल की सुरक्षा पर उठे सवाल
घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्र संगठन का कहना है कि हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद युवक का प्रवेश कैसे हुआ? कई औपचारिकताओं के बाद ही परिजनों को एंट्री मिलती है, फिर भी बाहरी छात्र अंदर कैसे आया?
छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन की तैयारी
हॉस्टल में बार-बार विवाद सामने आने के बावजूद प्रशासन कार्रवाई करने में नाकाम रहा है। इस घटना के बाद छात्र संगठन यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।
यूनिवर्सिटी की बैठक, लेकिन कोई आधिकारिक बयान नहीं
छात्रा की आत्महत्या के बाद यूनिवर्सिटी में फैकल्टी की लंबी बैठक हुई, लेकिन अब तक प्रशासन ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

