CG Box News Blog Breaking news CG NEWS: CAF प्लाटून कमांडर ने खुद को मारी गोली, कैंप में मचा हड़कंप, आत्महत्या की वजह अज्ञात
Breaking news Chhattisgarh

CG NEWS: CAF प्लाटून कमांडर ने खुद को मारी गोली, कैंप में मचा हड़कंप, आत्महत्या की वजह अज्ञात

CG NEWS

CG NEWS

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के बयानार स्थित CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) कैंप में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां तैनात प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से पूरे कैंप में हड़कंप मच गया। जब तक साथी जवान मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना रात लगभग 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि कमांडर कुछ ही दिन पहले छुट्टी से लौटे थे। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और ना ही कोई सुसाइड नोट मिला है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले बीजापुर में भी एक CRPF जवान ने ड्यूटी पर लौटने के बाद आत्महत्या कर ली थी। बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाएं सुरक्षा बलों में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ा रही हैं।

Exit mobile version