बलौदाबाजार-भाटापारा। सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्यार एक खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया। भाटापारा के धुर्राबंधा गांव की नवविवाहित युवती का शव बोरे में बंद अवस्था में शिवनाथ नदी से बरामद हुआ। विवाह के कुछ ही दिनों बाद हुई इस संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध पनपा और परिवार की रजामंदी के बाद विवाह भी हुआ। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद युवती की लाश बोरे में बंद पाई गई।
बताया जा रहा है कि शव बहते हुए बिलासपुर जिले की सीमा तक पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे बरामद किया। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए धुर्राबंधा गांव में जांच शुरू की गई है।
फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। मृतका की मौत के पीछे प्रेम, साजिश या अन्य कोई कारण है, इसकी पड़ताल की जा रही है।