CG Box News Blog Chhattisgarh CG CRIME : ऑफिस में बुलाकर करता था गंदी हरकत! 15 दिन से फरार स्कूल प्रधान पाठक आखिर पकड़ा गया…
Chhattisgarh crime

CG CRIME : ऑफिस में बुलाकर करता था गंदी हरकत! 15 दिन से फरार स्कूल प्रधान पाठक आखिर पकड़ा गया…

CG CRIME

CG CRIME

बलरामपुर। चौकी वाड्रफनगर क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ एक सरकारी स्कूल का प्रधान पाठक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। आरोपी पिछले 15 दिनों से फरार था।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रधान पाठक छात्रा को ऑफिस में बुलाकर अश्लील हरकतें किया करता था। जब छात्रा ने यह बात परिजनों को बताई, तो उन्होंने तुरंत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

https://www.instagram.com/reel/DP0bQLMDRfB/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=dzdqYzUxb2ZrY2Fi

लंबी तलाश के बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।
यह कार्रवाई एसडीओपी राम अवतार ध्रुव के निर्देशन में की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version