CG Box News Blog Chhattisgarh CRIME NEWS : बिलासपुर में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, नाबालिग गिरफ्तार – गांव में मचा हड़कंप
Chhattisgarh crime

CRIME NEWS : बिलासपुर में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, नाबालिग गिरफ्तार – गांव में मचा हड़कंप

CRIME NEWS

CRIME NEWS

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। कोटा थाना क्षेत्र के बरद्वार गांव में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी किशोर अपने नाना के घर आया हुआ था। सोमवार को मासूम बच्ची घर के सामने खेल रही थी, तभी आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर नाना के घर बुलाया और उसके साथ हैवानियत की हदें पार कर दी। इस दौरान पीड़िता की बड़ी बहन ने जबरदस्ती होते देख लिया और तुरंत परिजनों को बताया।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी किशोर के खिलाफ धारा 64 बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है।

Exit mobile version