CG Box News Blog Breaking news CG NEWS : खैरागढ़ में किसानों का गुस्सा फूटा! आखिर पटवारी ने गिरदावरी में क्या ऐसा लिखा कि भड़क उठे ग्रामीण?
Breaking news Chhattisgarh

CG NEWS : खैरागढ़ में किसानों का गुस्सा फूटा! आखिर पटवारी ने गिरदावरी में क्या ऐसा लिखा कि भड़क उठे ग्रामीण?

CG NEWS

खैरागढ़ | खैरागढ़ से महज़ तीन किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सर्रागोंदी एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में यहां किसानों ने पटवारी द्वारा गिरदावरी में गड़बड़ी और रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।

ग्राम सर्रागोंदी के किसान आज कलेक्टोरेट परिसर, खैरागढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। किसानों ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों में सामान्य धान की फसल लगाई है, लेकिन पटवारी मनीषा जंघेल ने बासमती धान दर्ज कर दिया। किसानों का कहना है कि इस गलत प्रविष्टि से वे धान बेचने से वंचित हो सकते हैं।

इतना ही नहीं, किसानों ने पटवारी पर रिश्वत मांगने के भी आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मनीषा जंघेल द्वारा हर कार्य के लिए पैसों की मांग की जाती है — किसी से 60 हजार, किसी से 30 हजार, और किसी से 4 हजार रुपये तक की रिश्वत मांगी गई है। कुछ किसानों का दावा है कि वह रिश्वत ले भी चुकी हैं।

किसानों ने मांग की है कि ऐसे भ्रष्ट पटवारी पर कठोर कार्यवाही की जाए, ताकि आगे किसानों के साथ इस तरह का अन्याय न हो।

Exit mobile version