CG Box News Blog Chhattisgarh CG NEWS: यूपी के दो गांजा तस्कर बिलासपुर में गिरफ्तार, सेना का फर्जी पहचान पत्र दिखाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
Chhattisgarh crime

CG NEWS: यूपी के दो गांजा तस्कर बिलासपुर में गिरफ्तार, सेना का फर्जी पहचान पत्र दिखाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

CG NEWS

CG NEWS

बिलासपुर। उसलापुर रेलवे स्टेशन में गांजा तस्करी करने आए उत्तर प्रदेश के दो तस्करों को सिविल लाइन और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों ने खुद को सेना का जवान बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन उनकी सc च्चाई सामने आ गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को उसलापुर रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने जब दोनों संदिग्धों को रोकने की कोशिश की तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

सेना का फर्जी आईडी कार्ड बनाया

पूछताछ में आरोपी रूपेश सिंह ने खुद को भारतीय सेना का जवान बताने के लिए नकली पहचान पत्र दिखाया। हालांकि, पुलिस की सतर्कता से आईडी कार्ड फर्जी निकला। जांच में सामने आया कि इसी फर्जी आईडी के आधार पर आरोपियों ने ट्रेन टिकट भी बनवाई थी।

भारी मात्रा में गांजा बरामद

पकड़े गए आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय रूपेश सिंह (ग्राम कोटवा हनुमानगंज, प्रयागराज) और 38 वर्षीय विनोद कुमार सिंह (वार्ड क्रमांक 38 बुड़ियादेवी मंदिर, प्रतापगढ़) के रूप में हुई। उनके पास से 21 किलो 100 ग्राम गांजा और मोबाइल फोन जब्त किए गए।

पूरे नेटवर्क की तलाश

एसीसीयू और थाना सिविल लाइन की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया और कहां सप्लाई होना था। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही इस पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश कर अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version