महासमुंद। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के किनारे चल रहे अनैतिक धंधों से परेशान तुमगांव नगर पंचायत के लोगों ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। स्थानीय पार्षदों और ग्रामीणों ने चार महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। रायपुर, धमतरी, अंबिकापुर और मुंबई की रहने वाली इन महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है।
लोगों का कहना है कि एनएच-53 किनारे लंबे समय से अनैतिक गतिविधियाँ चल रही थीं। आज सूचना मिलने पर लोग मौके पर पहुंचे और महिलाओं को पकड़ लिया। उन्होंने पुलिस से इन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
गौरतलब है कि हाल ही में नगर पंचायत अध्यक्ष ने इसी मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसके अगले दिन एक महिला की शिकायत पर अध्यक्ष को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब फिर से लोगों ने खुद आगे आकर अनैतिक कार्य में लिप्त महिलाओं को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। अब सबकी निगाहें पुलिस की जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

