CG Box News Blog Chhattisgarh CG news: तोमर बंधुओं के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3000 स्क्वायर फीट संपत्ति कुर्क, कोर्ट में आज होगी सुनवाई
Chhattisgarh

CG news: तोमर बंधुओं के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3000 स्क्वायर फीट संपत्ति कुर्क, कोर्ट में आज होगी सुनवाई

CG news

CG news

रायपुर। राजधानी रायपुर में फरार चल रहे कुख्यात तोमर बंधु वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। सेशन कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत अर्जी खारिज करने और संपत्ति कुर्क करने की अनुमति देने के बाद जिला प्रशासन की टीम ने बुधवार को उनकी संपत्तियों को जब्त करना शुरू कर दिया।

भाठागांव स्थित संपत्ति कुर्क
SDM नंद कुमार चौबे और तहसीलदार की अगुवाई में पुलिस टीम ने भाठागांव स्थित ‘साईं विला’ मकान और उससे जुड़ी जमीन को कुर्क किया। कुल 3,000 स्क्वायर फीट की इस संपत्ति में वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर की 1,500-1,500 स्क्वायर फीट जमीन शामिल है। इसके अलावा रायपुर और आसपास की तीन अन्य संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

दो माह से फरार, घोषित इनामी आरोपी
लगातार दो महीने से फरार रहने के कारण SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने दोनों भाइयों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उनकी संपत्ति कुर्की की मांग कोर्ट से की थी, जिसे बुधवार को अदालत ने मंजूरी दे दी। इसके बाद कलेक्टर को आदेश जारी कर प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई तेज कर दी।

वकील ने जताई आपत्ति
तोमर बंधुओं के वकील ने इस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि 18 अगस्त को दाखिल किए गए आवेदन पर 20 अगस्त को सुनवाई तय थी। लेकिन उससे पहले ही कुर्की आदेश जारी कर दिया गया, जो न्यायसंगत नहीं है। इस मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को कोर्ट में होगी।

Exit mobile version