CG Box News Blog Badi Khabar SCERT Chhattisgarh Admission 2025: बीएड, डीएलएड, बीए-बीएड और बीएससी-बीएड पाठ्यक्रम 2025, ऑनलाइन आवंटन सूची जारी, देखें पूरा शेड्यूल
Badi Khabar Chhattisgarh

SCERT Chhattisgarh Admission 2025: बीएड, डीएलएड, बीए-बीएड और बीएससी-बीएड पाठ्यक्रम 2025, ऑनलाइन आवंटन सूची जारी, देखें पूरा शेड्यूल

SCERT Chhattisgarh Admission 2025

SCERT Chhattisgarh Admission 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीएड, डीएलएड, बीए-बीएड और बीएससी-बीएड पाठ्यक्रम 2025 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए ऑनलाइन सीट आवंटन सूची एससीईआरटी (SCERT) की आधिकारिक वेबसाइट www.scert.cg.gov.in
पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों को प्रक्रिया शुल्क जमा कर ऑनलाइन विकल्प फार्म भरना होगा।

एससीईआरटी संचालक ने बताया कि प्रवेश नियम, महाविद्यालयों की सूची और शुल्क संबंधी सभी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। बीएड और डीएलएड में प्रवेश व्यापम द्वारा आयोजित प्री-बीएड/प्री-डीएलएड परीक्षा 2025 के अंकों के आधार पर होगा। वहीं बीए-बीएड और बीएससी-बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश 12वीं कक्षा (10+2) के अंकों पर आधारित रहेगा।

प्रथम चरण कार्यक्रम

ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि: 29 अगस्त से 4 सितम्बर 2025

पहली सूची जारी: 11 सितम्बर 2025

प्रथम सूची के आधार पर प्रवेश: 11 से 15 सितम्बर 2025

दूसरी सूची: 18 सितम्बर 2025

तीसरी सूची: 25 सितम्बर 2025

द्वितीय चरण कार्यक्रम

ऑनलाइन विकल्प फार्म: 1 से 5 अक्टूबर 2025

पहली सूची: 13 अक्टूबर 2025

दूसरी सूची: 24 अक्टूबर 2025

तीसरी सूची: 31 अक्टूबर 2025

निर्धारित समय सीमा के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। 5 बजे के बाद छात्रों का प्रवेश और 5:30 बजे के बाद महाविद्यालय की ऑनलाइन अपडेट प्रक्रिया बंद हो जाएगी।

अधिक जानकारी, दावा-आपत्ति या पत्राचार हेतु अभ्यर्थी cgscert.helpdesk@gmail.com
पर ईमेल भेज सकते हैं या हेल्प डेस्क नंबर 7470470609 पर कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version