CG Box News Blog Chhattisgarh CG CRIME NEWS : तखतपुर में पति बना हैवान, घरेलू विवाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
Chhattisgarh crime

CG CRIME NEWS : तखतपुर में पति बना हैवान, घरेलू विवाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

CG CRIME NEWS

तखतपुर। छत्तीसगढ़ के तखतपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने मामूली विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह वारदात जूनापारा चौकी क्षेत्र की है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी मिथुन मेहर और उसकी पत्नी सीमा मेहर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार रात दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि मिथुन ने गुस्से में आकर पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पड़ोसियों ने बताया कि दंपत्ति के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, लेकिन किसी ने इस तरह की भयावह घटना की कल्पना नहीं की थी। फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है और आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version