CG Box News Blog Breaking news BREAKING NEWS : तलाक केस की आड़ में वकील की दरिंदगी: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अब गिरफ्तार
Breaking news Chhattisgarh

BREAKING NEWS : तलाक केस की आड़ में वकील की दरिंदगी: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अब गिरफ्तार

BREAKING NEWS

BREAKING NEWS

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक वकील ने अपनी ही क्लाइंट को हवस का शिकार बना डाला। तलाक केस के दौरान बढ़ी नजदीकियां रिश्ते में बदल गईं, लेकिन वकील ने इस भरोसे को तोड़ते हुए महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

जानकारी के मुताबिक, वकील और महिला के बीच मुलाकातें अदालत आने-जाने के दौरान हुई थीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई, लेकिन जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट तक कर डाली।

पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी वकील पवन अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version