मनेन्द्रगढ़। शहर के चैनपुर इलाके में शनिवार देर रात एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री में रखी प्लास्टिक सामग्री और एक वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एसईसीएल कर्मियों, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इस हादसे में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।