CG Box News Blog Breaking news CG NEWS : सांप के काटने के बाद झाड़-फूंक में गई पति-पत्नी की जान, 4 बच्चे हुए अनाथ
Breaking news Chhattisgarh

CG NEWS : सांप के काटने के बाद झाड़-फूंक में गई पति-पत्नी की जान, 4 बच्चे हुए अनाथ

CG NEWS

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अंधविश्वास के कारण बड़ा हादसा हो गया। भैयाथान क्षेत्र के ग्राम बसकर डालाबहरा में रात को सोते समय सांप ने पति-पत्नी को काट लिया। परिजनों ने अस्पताल ले जाने की बजाय कई घंटों तक झाड़-फूंक में समय गंवा दिया। हालत बिगड़ने पर जब दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक देर हो चुकी थी

CG NEWS
CG NEWS

डॉक्टरों ने पहले गीता सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में तुलेश्वर सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। इस घटना से दोनों के चार बच्चे अनाथ हो गए हैं। पूरे इलाके में गम का माहौल है और लोग अंधविश्वास को लेकर जागरूकता की मांग कर रहे हैं।

Exit mobile version