CG Box News Blog Chhattisgarh Chhattisgarh : 4 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, डकैती और फरारी का मास्टरमाइंड धनीराम गिरफ्तार
Chhattisgarh crime

Chhattisgarh : 4 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, डकैती और फरारी का मास्टरमाइंड धनीराम गिरफ्तार

Chhattisgarh

Chhattisgarh

रायपुर। मासूम चेहरा और शातिर दिमाग… यही पहचान है डकैती और लूट के फरार आरोपी धनीराम घृतलहरे की, जिसे पकड़ने में रायपुर पुलिस को पूरे 4 साल लग गए। आरोपी दो बार पुलिस अभिरक्षा से फरार हो चुका था और दोनों बार उसने फिल्मी अंदाज में पुलिस को चकमा दिया था।

पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद वह पकड़ में नहीं आया, लेकिन आखिरकार एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और गोलबाजार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को रायपुर से दबोच लिया गया।

30 वर्षीय धनीराम, ब्लॉक 12 पीएम आवास टेकारी मोड़ दलदलसिवनी, थाना पंडरी का रहने वाला है। आरोपी पर रायपुर और महासमुंद जिले में डकैती, लूट और पुलिस कस्टडी से भागने के कई मामले दर्ज हैं। यहां तक कि उसकी गिरफ्तारी पर नगद इनाम भी घोषित था।

पुलिस अभिरक्षा से दो बार भागा था

धनीराम ने पहली बार 19 मई 2021 को रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से फरारी की थी। दूसरी बार 11 नवंबर 2021 को पुलिस वाहन की कांच तोड़कर हथकड़ी समेत भागने में सफल हुआ था। इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों से मारपीट भी की थी।

लगातार पतासाजी से मिली सफलता

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मुखबिरों और तकनीकी विश्लेषण की मदद से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी। रायपुर में मौजूदगी की पुख्ता खबर मिलते ही पुलिस ने छापा मारा। भागने की कोशिश में धनीराम घायल हुआ और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

आरोपी पर दर्ज मामले

थाना आरंग (रायपुर) – डकैती और चोरी

थाना गोलबाजार (रायपुर) – पुलिस अभिरक्षा से फरारी

थाना विधानसभा (रायपुर) – पुलिस पर हमला और फरारी

थाना तुमगांव (महासमुंद) – शराब दुकान में डकैती

Exit mobile version