CG Box News Blog Breaking news Bijapur Naxal violence : गंगालूर में शिक्षादूत का अपहरण कर की हत्या, ग्रामीणों में दहशत
Breaking news Chhattisgarh

Bijapur Naxal violence : गंगालूर में शिक्षादूत का अपहरण कर की हत्या, ग्रामीणों में दहशत

Bijapur Naxal violence

बीजापुर। बस्तर संभाग में नक्सली हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शिक्षादूत लगातार उनके निशाने पर हैं। शुक्रवार को नक्सलियों ने बीजापुर के गंगालूर क्षेत्र में पदस्थ शिक्षादूत कल्लू ताती का अपहरण कर लिया। नक्सली उसे जंगल में ले गए और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, कल्लू ताती नेन्द्रा में पदस्थ थे और शुक्रवार शाम स्कूल से लौटते समय नक्सलियों के हत्थे चढ़ गए। देर रात उनका शव जंगल से बरामद हुआ। मृतक मूल रूप से तोड़का गांव का रहने वाला था।

Bijapur Naxal violence
Bijapur Naxal violence

यह घटना नक्सलियों की 24 घंटे में दूसरी वारदात है। इससे पहले जिले में 27 वर्षीय युवक की हत्या की गई थी। हाल ही में सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के मंडीमरका में भी नक्सलियों ने शिक्षादूत लक्ष्मण बारसे की हत्या कर दी थी।

बंद पड़े स्कूलों के पुनः संचालन के बाद से अब तक बीजापुर जिले में 6 और सुकमा जिले में 5 शिक्षादूत नक्सल हिंसा में मारे जा चुके हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और प्रशासन के सामने सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन गई है।

Exit mobile version