CG Box News Blog Breaking news Chhattisgarh Health System : एंबुलेंस न मिलने पर परिजनों ने बुजुर्ग को टोकरी में बैठाकर 25 किमी दूर अस्पताल पहुंचाया
Breaking news Chhattisgarh

Chhattisgarh Health System : एंबुलेंस न मिलने पर परिजनों ने बुजुर्ग को टोकरी में बैठाकर 25 किमी दूर अस्पताल पहुंचाया

Chhattisgarh Health System

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में एंबुलेंस सुविधा नहीं मिलने पर परिजनों ने एक बुजुर्ग मरीज को टोकरी में बैठाकर 25 किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है।

परिजनों ने मरीज को टोकरी में बिठाकर उसे एक मोटी लकड़ी से लटका दिया और डोली की तरह कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए। इस तरह वे करीब 5 किमी पैदल चलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर पहुंचे। राहगीरों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो वायरल होते ही लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं कब सुधरेंगी।

ऐसी घटनाएं प्रदेश में पहली बार नहीं हुई हैं। अक्सर दूरदराज इलाकों से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए परिजनों को इस तरह के जुगाड़ करने पड़ते हैं। यह घटना स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Exit mobile version