CG Box News Blog Chhattisgarh Chhattisgarh news : खाद की कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों के खिलाफ भीम आर्मी का प्रदर्शन, मंत्रियों का पुतला दहन
Chhattisgarh Other

Chhattisgarh news : खाद की कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों के खिलाफ भीम आर्मी का प्रदर्शन, मंत्रियों का पुतला दहन

Chhattisgarh news

सारंगढ़-बिलाईगढ़ | 15 सितम्बर 2025। किसानों को मिलने वाली यूरिया और डीएपी खाद की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भीम आर्मी जिला इकाई ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खाद संबंधित मंत्रियों का पुतला दहन कर प्रशासन को चेतावनी दी गई कि यदि किसानों को सस्ती दर पर खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष आपुर बंजारे ने किया। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में किसान और भीम आर्मी कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।

गौरतलब है कि हाल ही में सरसींवा क्षेत्र में 600 बोरी यूरिया खाद का अवैध भंडारण पकड़ा गया था। किसानों का आरोप है कि सरकारी दर ₹266 प्रति बोरी वाले यूरिया को दुकानदार ₹1000 से ₹1500 तक में बेच रहे हैं। यह पूरे मामले में प्रशासनिक लापरवाही और नेताओं के संरक्षण की ओर इशारा करता है।

भीम आर्मी ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कालाबाजारी पर रोक नहीं लगाई गई और खाद उचित दर पर उपलब्ध नहीं कराई गई तो जिला स्तर पर और बड़े आंदोलन किए जाएंगे।

Exit mobile version