सूरजपुर | सूरजपुर जिले में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हैं। ताज़ा घटना सोनगरा के चिकनी गांव में घटी, जहां बाहर से मजदूरी करने आए एक परिवार पर देर रात हाथी ने हमला कर दिया। हमले के दौरान हाथी ने 5 महीने के एक मासूम को सूंड से उठा लिया।
बच्चे की मां ने हिम्मत दिखाते हुए हाथी के पास जाकर उसे छुड़ा भी लिया, लेकिन तब तक मासूम ने दम तोड़ दिया था। अचानक हुए हमले के दौरान मजदूर परिवार के बाकी लोग जान बचाकर भाग निकले। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जबकि लगातार हो रही मौतों पर ग्रामीणों का वन विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में हाथियों की बढ़ती गतिविधि ने लोगों में भारी भय पैदा कर दिया है।

