CG Box News Blog Breaking news Naxal News : ठेकेदार का अपहरण… फिर हत्या! नक्सलियों का पर्चा मिलने से दहशत
Breaking news Chhattisgarh

Naxal News : ठेकेदार का अपहरण… फिर हत्या! नक्सलियों का पर्चा मिलने से दहशत

Naxal News

बीजापुर | बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार इम्तियाज़ अली की अपहरण के बाद हत्या कर दी, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। रविवार शाम पामेड़ के इरापल्ली इलाके से नक्सलियों ने इम्तियाज़ को जबरन उठाया था। सोमवार सुबह तलाशी के दौरान जंगल से उनका शव बरामद हुआ, जिसके पास से पामेड़ एरिया कमेटी का एक पर्चा भी मिला, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी स्वीकार की गई है।

Naxal News
Naxal News

बताया गया कि घटनास्थल से एक सहयोगी किसी तरह भागकर सुरक्षा बलों को जानकारी दे सका, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश निवासी इम्तियाज़ नारायणपुर में सड़क निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Naxal News
Exit mobile version