कांकेर | कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में धान खरीदी शुरू न होने से नाराज किसानों ने पानीडोबीर के पास चक्का जाम कर दिया। किसानों का कहना है कि पिछले साल जहां उपकेंद्र बनाकर खरीदी की गई थी, वहीं इस बार अब तक खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, जिससे किसान गंभीर रूप से आक्रोशित हैं।
सड़क पर बैठे किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक पानीडोबीर में धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं किया जाता, आंदोलन लगातार जारी रहेगा। मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद हैं और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

किसानों का आरोप है कि देरी से उनकी फसलों के बिगड़ने का खतरा बढ़ रहा है और प्रशासन सिर्फ आश्वासन दे रहा है। वहीं राज्य में धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक चलनी है, लेकिन कोयलीबेड़ा के किसान अब भी सुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।