CG Box News Blog Chhattisgarh Chhattisgarh politics: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
Chhattisgarh Politics

Chhattisgarh politics: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Chhattisgarh politics

Chhattisgarh politics

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कोर्ट से बड़ी राहत नहीं मिल पाई। जमानत की उम्मीद लगाए बैठे बघेल परिवार को झटका देते हुए अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि जांच में चैतन्य बघेल की भूमिका सामने आने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। उनकी पांच दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत मंजूर कर ली। अगली सुनवाई 6 सितंबर को होगी।

ईडी का कहना है कि पूछताछ के दौरान चैतन्य बघेल सहयोग नहीं कर रहे हैं। गौरतलब है कि उन्हें 18 अगस्त को ईडी ने शराब घोटाले में आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया था। वहीं, यह गिरफ्तारी उनके जन्मदिन 18 जुलाई को हुई थी, जिसके बाद से मामला लगातार राजनीतिक और कानूनी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Exit mobile version