CG Box News Blog Chhattisgarh CG crime: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार
Chhattisgarh crime

CG crime: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार

CG crime

CG crime

जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ बड़ी घटना सामने आई है। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई। जैसे ही लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया, आरोपी फरार हो गया और फोन भी बंद कर दिया।

पीड़िता ने 11 अगस्त को किरंदुल थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने साइबर सेल दंतेवाड़ा की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। पहले आरोपी की लोकेशन बिहार में मिली, लेकिन बाद में पता चला कि वह तमिलनाडु में रह रहा है।

पुलिस टीम ने उप निरीक्षक राजेश बघेल के नेतृत्व में तमिलनाडु जाकर आरोपी जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन ने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है और आरोपी को कानून के अनुसार सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Exit mobile version