CG Box News Blog Chhattisgarh CG crime: जमीन विवाद में भाई की हत्या की साजिश, 60 हजार की सुपारी, दो आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh crime

CG crime: जमीन विवाद में भाई की हत्या की साजिश, 60 हजार की सुपारी, दो आरोपी गिरफ्तार

CG crime

CG crime

कोंडागांव। जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाई की हत्या की साजिश रचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी राजकुमार बघेल और मो. मजहर अली खान ने वकील कंवल सिंह बघेल को रास्ते से हटाने के लिए 60 हजार रुपए की सुपारी दी थी।

20 अगस्त 2025 को चोरी के मामले में पकड़े गए संदिग्ध मो. मजहर अली खान से पूछताछ के दौरान पुलिस को इस साजिश का खुलासा हुआ। उसके मोबाइल में राजकुमार बघेल के साथ हुई बातचीत से यह साफ हुआ कि दोनों मिलकर कंवल सिंह बघेल की हत्या की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें राजकुमार बघेल ने स्वीकार किया कि वह 2021 से अपने चचेरे भाई के साथ जमीन विवाद में उलझा हुआ था और अदालत में मामला विचाराधीन है। इसी रंजिश के चलते उसने हत्या की योजना बनाई थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

गिरफ्तार आरोपी

मो. मजहर अली खान पिता मो. खलील, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम दहिकोंगा, स्थायी पता केलाबाड़ी, दुर्ग।

राजकुमार बघेल पिता दासु राम बघेल, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम दहिकोंगा।

Exit mobile version