CG Box News Blog Chhattisgarh CG Crime News:सक्ती में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा,दो नाबालिग और एक युवक गिरफ्तार, तीन बाइक जब्त
Chhattisgarh crime

CG Crime News:सक्ती में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा,दो नाबालिग और एक युवक गिरफ्तार, तीन बाइक जब्त

CG Crime News

CG Crime News

सक्ती, छत्तीसगढ़ । जिले की सक्ती पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से तीन चोरी की बाइकें बरामद हुई हैं, जिनकी कीमत करीब 90 हजार रुपये आंकी गई है।

यह पूरा मामला 3 अगस्त 2025 का है। जैजैपुर थाना अंतर्गत सेंदुरी निवासी मनीष तेंदुलकर परीक्षा देने सक्ती आया था और अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास खड़ी की थी। परीक्षा के बाद जब वह दोपहर 1:30 बजे लौटे तो बाइक गायब थी। पीड़ित ने तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर सक्ती थाना में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

जांच में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदेहियों की पहचान की और परसदाखुर्द निवासी 33 वर्षीय विरेंद्र महंत को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने दो नाबालिगों के साथ मिलकर तीन बाइकें चोरी करने की बात कबूली। इनमें से एक बाइक स्कूल के पास से, जबकि दो अन्य बुधवारी बाजार क्षेत्र से चोरी कर रेस्ट हाउस में छिपाई गई थीं।

पुलिस ने तीनों वाहन बरामद कर लिए हैं। आरोपी विरेंद्र महंत को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और दोनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड जांजगीर के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। मामले में एक से अधिक आरोपी होने के कारण धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई है।

Exit mobile version